सुनीता असीम

हुए हैं रात के साए भले घनेरे भी।


चले चलो कि मिलेंगे तुम्हें सबेरे भी।


***


समझ नहीं पा रहे हम हिसाब तुम्हारा।


बनाए हमने तो थे प्यार के जजीरे भी।


***


ढली हुई ये जवानी लिए चलोगे जब।


तुम्हें ज़रा भी दिखेंगे नहीं सहारे भी।


***


निकल रहा ही नहीं नाग का जहर बिल्कुल।


लगे हुए हैं हजारों यहां सपेरे भी।


***


नहीं तुम्हें आ रही नींद क्यूं बताओ तो।


कि आसमाँ में सभी सो रहे सितारे भी।


***


सुनीता असीम


२९/५/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...