दयानन्द त्रिपाठी महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

आज मैं चुप-चाप हूँ.....


 


हृदय के पोर में कसक सा भरा


तन - मन दोनों शिथिल सा परा


बादलों की उमड़-घुमड़ छाप हूँ,


              आज मैं चुप-चाप हूँ।


 


रात भी दिन सा जला


तम हृदय का हो भला


प्रेम निश्छल विह्वल आप हूँ,


          आज मैं चुप-चाप हूँ।


 


विरह का अपना मजा है


मिलन का पल सजा है


सजल नयनों का छाप हूँ,


      आज मैं चुप-चाप हूँ।


 


रचना-दयानन्द त्रिपाठी


महराजगंज, उत्तर प्रदेश।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511