काव्यकुल संस्थान (पंजी.) डिजिटल काव्य संध्या "

काव्यकुल संस्थान (पंजी.)की एक डिजिटल काव्य संध्या "आ जा सावन झूम के" गूगल मीट पर काव्यकुल संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय के संयोजन में आयोजित हुई जिसमें देश के बड़े बड़े साहित्यकारों ने अपनी सावन सम्बंधित रचना का पाठ कर अद्भुत छटा बिखेर दी।


अपने आप में अनूठे विषय पर श्रृंगार की ऐसी सरिता बही जिसमें तीन घण्टे तक 30 कवियों ने डुबकियां लगायीं। मुंबई से वरिष्ठ कवयित्री डॉ अलका पाण्डेय की अध्यक्षता में हुए इस काव्य समागम में मंडला मध्यप्रदेश से डॉ शरद नारायण खरे मुख्य अतिथि एवं मुम्बई से डॉ मीरा त्रिपाठी पाण्डेय विशिष्ट अतिथि रहीं। और संस्था के संरक्षक हनुमान गढ़ राजस्थान से शंकर लाल जांगिड़ दादा एवं स्वागताध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता हर्ष रहे।


रांची झारखंड से डॉ रजनी शर्मा चंदा की सस्वर सरस्वती वंदना से काव्य समारोह का शुभारंभ हुआ।


नईदिल्ली से गीतकार ओंकार त्रिपाठी ने गीत की ये पंक्तियां पढ़ी तो सहज ही वाह वाह के स्वर फूटने लगे।


पायल बांध नदी की लहरें नाच रहीं अपनी मस्ती में।


नैनीताल सिमट आया है दो लघु झीलों की बस्ती में।


जलते दीप बुझाकर घर के कहती हैं मनचली हवाएं।


बौराई नदिया बधने दो फिर भुजपाशों की कश्ती में।


कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक डॉ राजीव पाण्डेय ने इन पंक्तियों में सावन का चित्र खींचा


इंतजार में हूँ खड़ी,कर सोलह श्रृंगार।


आँखों में सावन लिये,अन्तस् में अंगार।


सावन आता झूम के,घिरी घटा घनघोर।


बिन घुँघरू के देखिए, नाचे मन के मोर।


पूर्णिमा शर्मा अजमेर,डॉ उदीशा शर्मा,गाजियाबाद,डॉ रजनी शर्मा चंदा, रांची,विजय कांत द्विवेदी, मुम्बई, नीलू गोयल, गाजियाबाद, अशोक राठौर,गाजियाबाद,डॉ अंजू अग्रवाल, नई दिल्ली,डॉ हरिदत्त गौतम "अमर",मुम्बई, आचार्य शुभेंदु(प्रदीप)त्रिपाठी,नई दिल्ली,राजेश कुमार सिंह श्रेयस लखनऊ,डॉ नीलम खरे मण्डला मध्यप्रदेश,राजेश मिश्रा नवोदयी आजमगढ़, रामनिवास'इंडिया' नई दिल्ली,कुसुम लता 'कुसुम' नई दिल्ली,नलिनी शर्मा "कृष्णा" अहमदाबाद,अनुपमा पांडेय भारतीय, साहिबाबाद,डॉ प्रियंका सोनी "प्रीत"जलगांव,डॉ ऊषा सिकरवार, ग्वालियर,गार्गी कौशिक,गाजियाबाद,डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ निशि अवस्थी ,बदायूँ , अजय बनारसी ने बेहतरीन गीत ग़ज़ल,मुक्तक छ्न्द सुनाकर सराबोर कर दिया।


तीन घण्टे तक चले इस कार्यक्रम का सफल सन्चालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय किया।


प्रेषक


डॉ राजीव पाण्डेय


राष्ट्रीय अध्यक्ष


काव्यकुल संस्थान(पंजी.)


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...