अनुपम कौशल

आजादी का दिन है आया


  खुशियां छाई चहुँ ओर। 


वीणा पाणी के मंदिर में


 हम सब है हर्ष विभोर ।।


 


कितनी कुर्बानी दे करके


हमने ये आजादी पाई ।


 इसको संभाले रखना 


 मेरी बहना और भाई ।।


इसकी रक्षा में अपना


लगा देना सब जोर ।।


वीणा पाणी .......


 


 गांधी ,सुभाष भगत सिंह 


   का यह देश है हमारा ।


   प्राणों से बढ़कर हमको


 अपना देश है ये प्यारा ।।


  वर्षों था अंधियारा 


 हुई है अब भोर । वीणा ....


 


   देश पर जो आंच आये 


   सब मिल जाना ।


   दुश्मन हो जो कोई


     उसे धूल है चटाना ।।


    बच न पायेगा दुश्मन


    कर ले कितना भी शोर


    वीणा ......


    


   अनुपम कौशल


    सहायक अध्यापक


  पूर्व माध्यमिक विद्यालय


   नगला बिहारी सैफ़ई 


      इटावा9457123104


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511