डॉ .निर्मलाशर्मा दौसा राजस्थान

श्री राम अवध में आए


 श्री राम अवध में आए 


संग लखन सहित सिय लाये


चरणों में हनुमत सेवा करें 


अगवानी में भरत कर जोड़े खड़े


 शत्रुघ्न चँवर हिलावे मुसकावे बड़े 


श्री राम अवध में आए


 संग लखन सहित सिय लाये


घर घर में खुशी के दीप जले 


हर द्वार पे बंधनवार सजे 


आंगन में मोतियन चौक पुरे 


देहरी पर कंचन कलश धरे 


श्री राम अवध में आए 


संग लखन सहित सिय लाये


 सियाराम की मंगल जोड़ी है


 छवि अनुपम अद्भुत न्यारी है


 व्याकुल दर्शन को भारी है


 सब अवध के खड़े नर नारी हैं


 श्री राम अवध में आए 


संग लखन सहित सिय लाये


 माताएं वात्सल्य लुटाती हैं


मन का हर भरम मिटाती हैं


चारों ओर से जय जयकार करें


 देवता भी पुष्पों की वर्षा करें


 यह दृश्य बड़ा ही प्यारा है 


श्री राम अवध में आए 


संग लखन सहित सिय लाये


डॉ .निर्मलाशर्मा


दौसा राजस्थान


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...