मुकेश कुमार ऋषि वर्मा

हे भारत माता 


-----------------


हे भारत माता तेरा अभिनन्दन 


तेरी मिट्टी का कण-कण चन्दन 


 


चाहूँ तेरे चप्पे-चप्पे में हो उजियारा 


दूध-दही की बहती रहे सदा नदी धारा 


 


यहाँ के नेताओं को मिले सद्बुद्धि 


विधर्मियों की हो जाये बस शुद्धि 


 


कोई जन न कर पाये कभी क्रंदन 


हे भारत माता तेरा अभिनन्दन 


 


आतंकवाद-नक्सलवाद मिट जाये 


राष्ट्रप्रेम का गीत घर-घर गाया जाये 


 


मंदिर-मस्जिद में न हो कभी लड़ाई 


हिंदू-मुस्लिम बनकर रहें यहाँ भाई-भाई 


 


झूठ, कपट, छल, द्वेष का हो खंडन


हे भारत माता तेरा अभिनन्दन 


 


सुभाष, भगत, बिस्मिल का स्वप्न हो साकार 


दीन-दुखी, निबल-बिकल रहे न कोई लाचार 


 


- मुकेश कुमार ऋषि वर्मा 


ग्राम रिहावली, डाक तारौली गुर्जर, 


फतेहाबाद, आगरा, 283111


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...