सीमा निगम 

आजादी का जश्न सब मनाते रहे,


मेरे देश में शांति और अमन हो |


 


भाई-चारे समानता का भाव रहे,


सबके लिए ईद और दीवाली हो |


 


शहीदों की शहादत याद रहे ,


आजादी के वीरों का गुणगान हो |


 


कानून के प्रति लोगों का विश्वास रहे,


लूट हिंसा आतंक का सर्वनाश हो |


 


जन-जन में देशप्रेम का लहर रहे,


देश के लिए मर मिटने का जज्बा हो |


 


देश की एकता-अखंडता बनी रहे, 


अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन हो|


 


गणतंत्र की सार्थकता बनी रहे,


एक राष्ट्रधर्म का नया आगाज हो|


 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511