शोभा गोयल

आया है स्वतंत्रता दिवस 


झूम उठा हैं भारत दिवस


 


जब जब तिरंगा लहर लहराएँ


भारत माता मंद मंद मुस्कराएँ


गुंजन करते पेड़ों पर गगनचर


सिंदूरी प्रभा से आसमां जगमगाएँ


 


सिंदूरी रंग से मन मयूर हर्षाए


सफेद रंग वातावरण सादगी महकाएँ


उदय होता प्रभाकर का नजारा


हरित रंग से धरा की हरियाली लहराएँ


 


आन मान तिरंगा अपना सम्मान है


बीच चक्र भारत माता की शान हैं


भारत वर्ष की स्वतंत्रता महान हैं


विश्व में इसका उच्चतम स्थान है


 


ले जनकल्याण की मशाल


ले संकल्प हम आज


हम सबको आगे जाना हैं


इस देश का मान बढ़ाना हैं


 


विश्व पटल पर लिखे नयी कहानी


भारत देश बने जन कल्याणकारी


यह हैं हर भारतवासी की जिम्मेदारी


शीर्ष पर रहे हमेशा हम हिदुस्तानी


 


शोभा गोयल


जयपुर


मो.-9571220372


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...