सुमित आर दास

चलो याद करे भारत कैसे आजाद हुआ


 


चलो आज मिल कर याद करे कैसे भारत देश आजाद हुआ


किसने छाती पे गोली खाई किसके साथ विशवासघात हुआ


कितने वीर सपूतों ने माँ भारती के लिए न्योछावर प्राण किये


और जाने कौन था जिस के कारण जाँलियावाला बाग हुआ


 


आज पूछो अपने अध्यापक से मंगल पांडे क्यों शहीद हुआ


ऎसा क्या था नेताजी में जिस से हिटलर उन का मुरीद हुआ


जानो काकोरी के अशफकुल्ला और रामप्रसाद बिस्मिल को


और पूछो चौहान से गौरी का कितनी बार मिट्टी पलीद हुआ


 


इतिहास के पन्ने पलटो और जानो डायर का क्या हाल हुआ


कैसे कोंधाना में उदय भान का‌ तान्हा जी नामक काल हुआ


नमन करो‌ उन सिखों ‌को जो अकेले सवा लाख पर भारी थे


पढो गोरा बादल के चलते राणा का बाँका एक न बाल हुआ


 


लाल स्याही से लिख‌ दो सूर्य सेन पर कितना अत्याचार हुआ


पता करो चंद्र शेखर आजाद‌‌ किस के धोखे‌ का शिकार हुआ


पीठ‌ पर बच्चे को बाँध कैसे रानी लक्ष्मी बाई ने था युद्ध लड़ा


और जाने खुदीराम‌‌ बोस को जिसको आजादी से प्यार हुआ


 


ऎसे कितने ही वीर है जिस के कारण भारत देश महान हुआ


आजादी के इस पावन यज्ञ में न जाने कितना बलिदान हुआ


हाथ जोङ के आज हर स्वतंत्रता सेनानी को तुम प्रणाम करो


आज के दिन विश्व पटल पर आजाद भारत का सम्मान हुआ


 


- सुमित आर दास


  कहुआ , बिहार


  9874671212


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...