सुनील कुमार गुप्ता

स्वतंत्रता दिवस मनाएँ


स्वतंत्रता तो स्वतंत्रता है साथी,


हर हाल में जीवन में-


करें उसका सम्मान।


स्वतंत्रता दिलाने में साथी,


दिया जिसने बलिदान-


करना न उनका कभी अपमान।


स्वतंत्रता तो स्वतंत्रता है साथी,


इसमे भी सदा-


अपनत्व का रखे ध्यान।


स्वतंत्रता के साथ सबको साथी,


मिले मौलिक अधिकार-


करे र्दुउपयोग बढ़े अज्ञान।


पराधीनता से बड़ा दु:ख नही,


स्वतंत्रता से बड़ा सुख-


इसको सदा रखना ध्यान।


स्वतंत्रता दिवस मानाएँ वर्षानुवर्ष,


इससे बढ़ेगी-


जग में देश की शान।।


 


सुनील कुमार गुप्ता


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...