सुनीता असीम

ख्वाब भी केवल सताने ही सताने आते।


प्यार के सारे तराने दिल जलाने आते।


***


मिल नहीं सकतीं जरूरत है उन्हीं खुशियों की।


ये बहारों के नजारे भी चिढ़ाने आते।


***


जिंदगी ने दे दिए मुझको सदा ग़म ही ग़म।


चांद के कुछ तो सितारे घर सजाने आते।


***


कुछ सबक बाकी रहे हैं सीखने को मेरे।


आज तो रिश्ते सभी जीना सिखाने आते।


***


भूल बैठी हूं सभी सुध-बुध जमाने की मैं।


लोग भी बातें जमाने की सुनाने आते।


***


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...