सुनीता असीम

नाम होंठों पर तेरा ही रह गया।


ख्वाब का था इक महल जो ढह गया।


****


देखकर भी जुल्म तेरे हमनशीं।


मन मेरा था बावरा जो सह गया।


****


कुछ नहीं रक्खा दिलों के मेल में।


हिज्र का मुझसे हरिक पल कह गया।


****


जो बचा मुझमें रहा था तू कहीं।


आंसुओं के साथ वो भी बह गया।


****


इंतिहा थी दर्द की जितनी रही।


दिल कराहों से उसे भी कह गया।


****


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511