डाॅ. सीमा श्रीवास्तव

      शब्द 


 


शब्दों में संसार बसा है 


शब्दों से ही शब्द कसा है। 


 


शब्द आकाश है, शब्द अवनि है 


शब्द वायु है और शब्द ध्वनि है।


 


शब्द ब्रम्ह है , शब्द तेज है 


शब्द मंत्र हैं, शब्द वेद है। 


 


शब्द भाव हैं, शब्द स्वर है


शब्द शांत हैं, शब्द मुखर है। 


 


शब्द सुधा है, शब्द जहर है


शब्द सागर है, शब्द लहर है। 


 


शब्द गति है, शब्द यति है 


शब्द शक्ति है, शब्द मति है। 


 


शब्द साज है, शब्द गीत है 


शब्द हार है, शब्द जीत है। 


 


शब्दों में संसार बसा है 


शब्दों में ही प्यार बसा है। 


 


    डाॅ. सीमा श्रीवास्तव 


       रायपुर छ. ग.


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...