डाॅ. सीमा श्रीवास्तव

देखो छत्तीसगढ़ की देवियाँ


सारे जग में निराली।   


कोई गुफा में है विराजी


कोई पहाड़ जा बैठीं ।


कोई घने जंगल में सोहे


कोई मढ़िया साजी ।।


कोई किले में हुई स्थापित 


कोई महलों वाली।। 


देखो छत्तीसगढ़ ---------


 


डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी


बिलाई माता धमतरी ।


दंतेवाड़ा प्रसिद्ध है 


माता हैं वहाँ दंतेश्वरी।। 


जो भी माँ के मंदिर पहुंचा 


मन्नत पूरी पा ली।।


देखो छत्तीसगढ़ ----------


 


चन्द्रपुर की चन्द्रहासिनी माँ


करती पूरण आस। 


रतनपुर की देवी महामाया 


पर सबका है विश्वास।। 


खाली गया न कोई दर से 


सबने पायी खुशहाली।। 


देखो छत्तीसगढ़ ------------


 


खल्लारी माँ,अंगारमोती 


शीतला माँ और कंकाली।


बूढ़ी माता जै गंगा मैया


सीतादेवी, माँ बंजारी।।


नवरातों में जोत जलाते


बोले ज्वारां बाली।। 


देखो छत्तीसगढ़ ------------


 


अन्न-धन्य मांग सिंदूर


देती है मैया। 


विपत् पड़े तो सबकी


खैती है नैया।। 


सीमा कहे सब जसगीत गाओ


और बजाओ शंख, ताली।।


देखो छत्तीसगढ़ -------------


     डाॅ. सीमा श्रीवास्तव 


      रायपुर छ. ग.


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...