डाॅ-विवेकनिधि जी द्वारा रचित "कोरोना संसार" काव्य पुस्तक का लोकार्पण 


14 सितम्बर सोमवार को आर-बी-एस-नेशनल पब्लिक स्कूल सारंगविहार बालाजी पुरम नेशनल हाईवे मथुरा में कलांजलि जोनिरी इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ- दिनेश पाठक 'शशि'जी की अध्यक्षता में किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश सिंह ठैनुआ पार्षद प्रतिनिधि बालाजी पुरम नेशनल हाईवे मथुरा एवं विशिष्ट अतिथि पत्रकार भोलेश्वर उपमन्यु व डाॅ-धर्मराज जी थे।


          कार्य क्रम का शुभारंभ सुश्री अंजू सारस्वत की सरस्वती वंदना से हुआ ।तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का कलांजलि के निदेशक डाॅ-के-उमराव 'विवेकनिधि' ने माल्यार्पण कर व दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया ।


      इस अवसर पर डाॅ-विवेकनिधि जी द्वारा रचित "कोरोना संसार" काव्य पुस्तक का लोकार्पण सभी आगंतुक अतिथियों द्वारा किया गया। इसी क्रम में कलांजलि के अध्यक्ष इंजी- श्री संतोष कुमार सिंह जी द्वारा लिखी गई समीक्षा प्रस्तुत की गई ।इस अवसर पर सभी उपस्थित कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया ।जिनमें बाॅकेविहारी ,अंजू सारस्वत, श्री दिनेश सिंह चंदेल ,श्री चित्रांशु रजनीश जी,पत्रकार श्री भोलेश्वर उपमन्यु जी डाॅ-धर्म राज सिंह ,डाॅ-कृष्णावतार उमराव 'विवेकनिधि' एवं डाॅ-दिनेश पाठक 'शशि 'आदि प्रमुख थे।कैप्टन एस-डी-राय,श्री कान्त गुप्ता, रविकुमार सुशील कुमार जी,श्री मुकेश कुमार सिंह, ओमप्रकाश, श्री मती भावना शर्मा, श्री मती पूजा वर्मा एवं श्री मती ममता चौधरी, अथर्व उमराव व अद्विक उमराव, श्री सोनू गुप्ता आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।


इस संपूर्ण कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी व दूरदर्शन के संवाददाता मो-उमर कुरैशी एवं उनके सहयोगियों द्वारा की गई।कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह चंदेल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जोनरी इण्डिया लि-कंपनी के प्रभारी पत्रकार आशुतोष सिंह उर्फ दीपू ने किया।


                              डाॅ-कृष्णावतार उमराव 'विवेकनिधि'


                                       निदेशक- कलांजलि मथुरा


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...