दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल एवं चन्द्रभान प्रसाद को मिला काव्य रंगोली राजभाषा सम्मान 2020 एवं महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान सोनभद्र के राष्ट्रीय वेबिनार से सहभागिता सम्मान प्रमाण-पत्र मिला

दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल एवं चन्द्रभान प्रसाद को मिला काव्य रंगोली राजभाषा सम्मान 2020 एवं महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान सोनभद्र के राष्ट्रीय वेबिनार से सहभागिता सम्मान प्रमाण-पत्र मिला


 



महराजगंज । हिन्दी दिवस पर काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक पत्रिका द्वारा उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के शिक्षक साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट काव्य लेखन के लिये "काव्य रंगोली राजभाषा सम्मान 2020" से नवाजा गया। 


 


 आप सबको यह भी बताते चलें कि महादेवी वर्मा साहित्य शोध संस्थान सोनभद्र द्वारा आयोजित दिनांक 14 सितम्बर 2020 को राष्ट्रीय वेबिनार में विषय "हिन्दी और हिन्दी भाषा" के लिए "सहभागिता प्रमाणपत्र" संस्था ने शिक्षक साहित्यकार दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल एवं चन्द्रभान प्रसाद को संस्था के प्रधान सम्पादक डॉ बृजेश महादेव जी के द्वारा दिया गया।


 


काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक पत्रिका के संस्थापक आशुकवि नीरज अवस्थी जी ने बताया कि 14 सितम्बर को हुए ऑनलाइन हिन्दी दिवस पर मंच से जुड़़े देशभर के तमाम साहित्यकारों में से चयनित साहित्यकारों को 'काव्य रंगोली राजभाषा सम्मान 2020' से सम्मानित किया जाएगा। 14 सितम्बर को चलने वाले हिन्दी दिवस कार्यक्रम के लिए चयनित 26 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बंगलौर की डा इन्दू झुनझुनवाला रहीं तथा समारोह की अध्यक्षता कार्य रंगोली हिन्दी साहित्यक पत्रिका के संस्थापक/संपादक मंच आशुकवि नीरज अवस्थी जी ने की।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...