डॉ. राम कुमार झा निकुंज

"मानक है हिन्दी वतन"


 


हिन्दी पखवाड़ा दिवस, चलो मनाऊँ आज।


जनभाषा निज देश में , रक्षण निज मोहताज़।।१।।


 


अभिनंदन स्वागत करूँ,हिन्दी दिवस आगाज़।


इस स्वतंत्र गणतंत्र में , तरसे हिन्द समाज।।२।।


 


सिसक रही निज देश में , निज वजूद सम्मान। 


हिन्द देश हिन्दी वतन , निज रक्षण अपमान।।३।।


 


बाँध वतन जो एकता , दर्पण भारत शान।


जनभाषा तीसरी बड़ी , सहे हिन्द अवमान।।४।। 


 


साजीशें ये कबतलक , भिक्षाटन अस्तित्व।


जनभाषा हिन्दी वतन , माँग रहा है स्वत्व।।५।।


 


निज वाणी मधुरा प्रिया , हिन्दी नित सम्मान। 


भारत की जन अस्मिता , बने एकता शान।।६।।


 


नित यथार्थ सुन्दर सुलभ ,सूत्रधार जन देश।


संस्कृत तनया जोड़ती , हिन्द वतन संदेश।।७।।


 


कण्ठहार जनभाष बन , विविध रीति बन प्रीत।   


आन बान शाने वतन , हिन्दी है उद्गीत।।८।।


 


श्रवण कथन सम लेखनी , काव्यशास्त्र उद्गीत।


मानक है हिन्दी वतन , लोकतंत्र नवनीत।।९।।


 


शब्द अर्थ अधिगम सुलभ,साहित्यिक सत्काम। 


समरसता नवरंग से , हिन्दी है अभिराम।।१०।।


 


बने धरोहर राष्ट्र की , नव विकास आधार।


हिन्दी भाषा शुभ वतन , राष्ट्र भाष अधिकार।।११।।


 


कवि✍️डॉ. राम कुमार झा निकुंज


नवदेहली


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...