डॉ0 रामबली मिश्र

रोना छोड़ो


 


रोना छोड़ो।


मेरे प्यारे हँसते रहना।।


 


खोना छोड़ो।


मेरे प्यारे बीते रहना।।


 


सोना छोड़ो।


प्यारे सदा जागते रहना।।


 


ढोना छोड़ो।


हल्का बनकर चलते रहना।।


 


कोना छोड़ो।


सरपट धावक बनकर चलना।।


 


टोना छोड़ो।


धर्म पंथ पर चलते रहना।।


 


दोना छोड़ो।


करपात्री बन चलते रहना।।


 


'दो ना' छोड़ो ।


दाता बनकर देते रहना।।


 


'नू ना' छोड़ो।


स्वीकृति सबको देते रहना।।


 


धोना छोड़ो।


सबका प्रिय बन जीते रहना।।


 


डॉ0 रामबली मिश्र हरिहरपुरी


9838453801


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...