है यह एक छोटी सी जिन्दगी
पर काम बहुत हैं।।
यह छोटी सी जिन्दगी पर
काम बहुत हैं।
इसी में पूरे करने को भी
अरमान बहुत हैं।।
मत जलते रहो बेवजह
किसी आग में।
अच्छे कर्मों से ही मिलती
पहचान बहुत है।।
हसरतें जरूर पालिये मगर
बे हिसाब न हों।
काम करो हकीकत में पर
बस ख्वाब न हों।।
किस्मत नहीं बस कर्म ही
होती पूजा है।
हो ऊपर उठने की बात पर
इरादे खराब न हो।।
सहयोग, सत्कर्म , सद्भावना
ही हमारा नियम हो।
जीवन में धैर्य,विवेक, लगन
और बसा संयम हो।।
एक सरल सफल सुखमय
जीवन बनेगा हमारा।
हो सब कुछ जीवन में कि
बस नहीं अहम हो।।
एस के कपूर श्री हंस
बरेली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511