एस के कपूर श्री हंस

शिक्षक ही हमारे भविष्य


का निर्माण करता है।


 


शिक्षक हमें पढ़ाता और


शिक्षक ही संवारता है।


शिक्षक ही तो उचित


ज्ञान हम पर वारता है।।


हमें देता है वह एक  


सही दिशा और सम्मति।


जीवन नव निर्माण लिये


शिक्षक ही सुधारता है।।


 


माता पिताऔर गुरु हमारे


जीवन के निर्माता हैं।


जान लीजिये यही तीनों


ही हमारे भाग्यविधाता हैं।।


माँ तो होती है बच्चों की


प्रथम शिक्षकऔर पालक।


शिक्षक ही हमारा पथ


प्रदर्शक और ज्ञान दाता है।।


 


शिक्षक ही हमें विषयों का


सही ज्ञान बताता है।


वही नैतिकता मानवता


का पाठ भी पढ़ाता है।।


गुरु ऋण से अवमुक्त हो


नहीं सकते हैं जीवन भर।


शिक्षक ही हमारे भविष्य


का निर्माण कराता है।।


 


गुरु जनों का आदर तुम


जीवन भर भरते रहना।


उनके आशीष वचनों से


जीवनअपना गढ़ते रहना।।


उनके आशीर्वाद का हर


कण तुम्हारा सफलता मंत्र


अपने गुरुजनों का आभार


जीवन भर करते रहना।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...