एस के कपूर श्री हंस

युवायों से ही बनेगा भारत


सोने की चिड़िया जहान का।


 


आसमान को छूना और


तारों से आँख मिलानी है।


बस जाये जो हर दिल में


बात तुम्हें वह बनानी है।।


आप युवा राष्ट्र के


हैं भविष्य निर्माता।


आपको बनानी नायाब


ये अपनी जिंदगानी है।।


 


ऊर्जा,ज्ञान,ध्यान मिला कर


बनाना संसार में नाम है।


आपका दायित्व निर्वहन


से ही बनेगा भारत महान है।।


आपकी जिम्मेदारी ही तो है


धुरी राष्ट्र भविष्य की।


यह समर्पण ही सिद्ध करेगा


कि विश्व गुरु हिंदुस्तान है।।


 


आपकी शिक्षा ही तो आधार


है देश प्रगति मान का।


आपका भविष्य निश्चित


करेगा कार्य राष्ट्र निर्माण का।।


आप बेमिसाल तो देश भी


उभरेगा एक मिसाल बनकर।


तभी बनेगा देश फिर से


सोने की चिड़िया जहान का।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...