एस के कपूर श्री हंस

बच्चों ऐसे ही तुमको दिन बिताना है।


मात पिता का नाम रोशन कराना है।।


 


सुबह सवेरे ही उठना है।


प्रणाम सबको करना है।।


दांत साफ करने अच्छे से।


फिर बैठ कर पढ़ना है।।


 


समय से स्कूल जाना है।


पढ़ाई में मन लगाना है।।


शिक्षकों का मानना कहना।


समय से ही घर आना है।।


 


माँ पिता की बात माननी है।


सच की आदत ही डालनी है।।


घर के काम में है हाथ बटाना।


गलती समझनी सुधारनी है।।


 


पास ही बाहर खेलने जाना है।


वहां न लड़ना न लडवाना है।।


घर आकर धोना है हाथ मुँह।


फिर खूब चबा कर खाना है।।


 


समय से स्कूलकार्य पूरा करना है।


नकल से तो हमेशा ही डरना है।।


बहाना नहीं बनाना है कभी कोई।


गलती की तो फल खुद भरना है।।


 


तुम माँ बाप के आँख के तारे हो।


उनके लिए सारे जग से न्यारे हो।।


कभी न दुख उनको देना तुम।


सारी दुनिया में सबसे प्यारे हो।।


 


एस के कपूर श्री हंस


बरेली।


मोब 9897071046


               8218685464


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...