सुनीता असीम

मनाने में सजन को तो जमाने बीत जाते हैं।


सुने जो वस्ल के सारे तराने बीत जाते हैं।


****


नहीं फिर वार भी लगते निगाहे-यार के पूरे।


जवानी जब निकल जाती निशाने बीत जाते हैं।


****


जरूरी है मुहब्बत का अदब भी जानना हमको।


विसाले यार तब होता रिसाले बीत जाते हैं।


****


नहीं काफी उमर भी इक मुहब्बत को समझने में।


समझ में जब तलक आता ठिकाने बीत जाते हैं।


****


मनाते हैं लुभाते हैं अदाओं से निगाहों से।


रिझाने में हसीना को दिवाने बीत जाते हैं।


****


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...