डॉ. हरि नाथ मिश्र

*देवी माँ का वंदन*(दोहे)


माता के नौ रूप हैं,नौ ही हैं घट-द्वार।


पाकर माँ-आशीष ही,कटता कष्ट अपार।।


 


विमल हृदय से यदि करें,माता का सम्मान।


निश्चित सुख-वैभव मिले, रहे सुरक्षित मान।।


 


दोनों ही नवरात्रि में,होता प्रकट स्वरूप।


विधिवत व्रत-पूजा करें,दर्शन मिले अनूप।।


 


माता परम कृपालु हैं,अमित प्रेम का कोष।


पाकर आशीर्वाद ही,मिले हृदय को तोष।।


 


धन्य-धन्य माँ हो तुम्हीं, ममता का भंडार।


करो कृपा हे मातु तुम,देकर अपना प्यार।।


 


है पुकारता भक्त तव,आरत वचन उचार।


माता आओ द्वार मम,करो कष्ट-उपचार।।


 


सकल सृष्टि की धारिणी,सकल सृष्टि का स्रोत।


पा प्रकाश तेरा जलें, रवि-शशि ये खद्योत।।


          ©डॉ0हरि नाथ मिश्र


            9919446372


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511