एस के कपूर "श्री हंस"

*।।माँ शेरोंवाली।।माँ दुर्गा।।*


*।।अष्ट भुजा धारी ।।*


 *।।नवरात्री महिमा आपार।।*


 


*।1। ।। मुक्तक।।*


 


अष्ट भुजा धारी माँ दुर्गा


लेकर नौ महिमा के अवतार।


प्रकट हुई हैं देवी मैया


हम भक्त जनों के द्वार।।


कलश कसोरा जौ ओ पानी


पुष्प दीप संग करें अगवानी।


करें प्रार्थना माँ बरसाये कृपा


हो हम भक्त जनों का उद्धार।।


 


*। 2। ।।मुक्तक।।*


 


शारदीय नवरात्रि का रामनवमी


विजयादशमी से होता है अंत।


कन्या पूजन से मिलता उत्तम


फल और मन होता है संत।।


जै माता के जयकारों से हो


जाता है सबका बेड़ा पार ।


हर इक रूप महिमा में समाया


होता है भक्ति शक्ति का मंत्र।।


 


*रचयिता।।एस के कपूर "श्री*


*हंस*"


*बरेली।।*


मो 9897071046 ।।।।।


8218685464 ।।।।।।।।।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...