सुनीता असीम

हो गईं बातें पुरानी मेरी।


ढल रही जबसे जवानी मेरी।


****


ये गुमाँ भी हो गया लोगों को।


हो गईं ये है दिवानी मेरी।


****


वक्त की रफ्तार भी थम जाएगी।


देख लेगा जो रवानी मेरी।


****


आंख में आंसू तुम्हारी होंगे।


जो सुनोगे तुम कहानी मेरी।


****


यूं पराए हो गए अपने कुछ।


फेंक दी बाहर निशानी मेरी।


****


सुनीता असीम


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511