सुनीता असीम

अंधेरा भी मुझे अब तो नया रस्ता दिखाता है।


महर मुझपर खुदा की है सभी बढ़िया दिखाता है।


*******


अगर है आदमी सच्चा रखे ईमान की। दौलत।


उसे भगवान बनकर जोत फिर दुनिया दिखाता है।


*******


यही दस्तूर दुनिया का हुआ है आजकल देखो।


करे जो काम शैतानी उसे ज्ञ अच्छा दिखाता है।


*******


जिसे विश्वास है रब पर बनें सब काम बिगड़े भी।


बिगड़ते भाग्य को उसके खुदा बनता दिखाता है।


*******


सभी हो बंद रस्ते भी नहीं मंजिल दिखाई दे।


खुदा उसको झरोखा इक नया खुलता दिखाता है।


*******


सुनीता असीम


१९/१०/२०२०


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511