विनय साग़र जायसवाल

कुछ तो उसकी भी शान रहने दे


इतना ऊँचा बखान रहने दे


हुस्ने मतला ---


 


उलटे सीधे बयान रहने दे


कुछ तो अपना भी मान रहने दे


 


फिर हक़ीक़त समझ में आयेगी


बस मुझे दर्मियान रहने दे


 


तू मुझे हर तरह गवारा है


शिजरा-ऐ-खानदान रहने दे


 


तुझको अब तक यक़ीं न हो पाया


और अब इम्तिहान रहने दे


 


मत मिटा इस तरह कहानी को


कुछ तो बाक़ी निशान रहने दे


 


एक से एक हैं यहाँ *साग़र*


ख़ुद पे इतना गुमान रहने दे


 


🖋️विनय साग़र जायसवाल


बरेली


शिजरा--वंशावलि


बहर -फायलातुन मुफायलुन फेलुन


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...