डॉ0 हरि नाथ मिश्र

*दोहे*


सभी सुहागन नारियाँ, रख कर व्रत-उपवास।


अपने पति-परिवार का,चाहें सतत विकास।।


 


शुचि मन पूजा जो करे,उसका हो कल्याण।


ऋषि-मुनि सारे संत सँग,कहते वेद-पुराण।।


 


जीवन को उत्सव समझ,कभी न समझो भार।


रहो सदा इस भाव से, होगा हर्ष अपार।।


 


कहते हैं उपवास से,रहता स्वस्थ शरीर।


प्रभु-वंदन से सुख मिले,चंचल मन हो थीर।।


 


कुल-परिवार-परंपरा,और विमल संस्कार।


 शुचि चरित्र निर्मित करें,मन में हो न विकार।।


 


स्वच्छ सोच,निर्मल चरित,और भाव उपकार।


जिसका ऐसा आचरण,उसका हो सत्कार।।


              डॉ0 हरि नाथ मिश्र


                9919446372


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511