बोहोत हुई कान्हा अब मनमानी है।
अपने दिल की तुझको टीस दिखानी है।
*****
दिल में मेरे बंशी बजती तेरी हरदम।
कह दे तेरी मेरी ये प्रीत पुरानी है।
*****
माना मैंने मनमोहक चितवन तेरी।
छलती मेरे जी को और सुहानी है।
*****
तैयार करो खुद को सांवरिया मेरे।
डोली मेरी तुमको सिर्फ उठानी हो
*****
लब पर तेरे मुस्कान अनोखी देखी।
उससे ही तो मन में जोत जगानी है।
******
सुनीता असीम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511