सुषमा दीक्षित शुक्ला

गंगा मइया लोक गीत


दिनांक 28,11,20


 


अमृत है तेरा निर्मल जल


 हे! पावन गंगा मइया ।


 हम सब तेरे बालक हैं


 तुम हमरी गंगा मइया।


 मां सब के पाप मिटा दो 


हे! पापनाशिनी मइया ।


 अब सारे क्लेश मिटा दो


 हे! पतित पावनी मइया ।


 भागीरथ के तप बल से


 तुम आई धरणि पर मइया।


 शिवशंकर के जटा जूट से 


 प्रगट हुई थी मइया ।


 हे !जान्हवी हे! मोक्षदायिनी 


अब पार लगा दो नइया।


सगरसुतों को तारण वाली


 भव पार लगा दो मइया ।


इस धरती पर खुशहाली 


 तुमसे ही गंगे मइया।


 आंचल तेरे जीना मरना 


  हम सबका होवे मइया।


 मां शरण तुम्हारी आयी 


हे! मुक्तिदायिनी मइया ।


हम सब तेरे बालक हैं 


तुम हमरी गंगा मइया।


 


सुषमा दीक्षित शुक्ला लखनऊ


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511