एस के कपूर श्री हंस

*।।रचना शीर्षक।।* *।।हर कदम जीवन में हमें कुछ* *सीख मिलती है।।* तलवार से हम जीत सकते किसी एक तकरार को। पर किरदार से जीत सकते सारे ही संसार को।। सही डगर पकड़ो मंजिल को पाने के लिए। जीवन में समस्त पा सकते बनायें व्यवहार को।। छोटी सी जिन्दगी तूफान क्यों बहुत है। रहो जरा शान्त चित कि काम बहुत है।। मैं से तुम,तुम से हम, यही है मन्त्र असली। कोशिश करो पर जो मिला इंतिज़ाम बहुत है।। सराहना से प्रेरणाआलोचना से सीख मिलती है। मानव सेवा,प्रभुआराधना से कृपा भीख मिलती है।। संघर्ष में गर दर्द है तो शक्ति भी आती इसी से। कर्म से ही जीवन में कोई जागीर मिलती है।। *रचयिता।।एस के कपूर" श्री हंस"* *बरेली।।।।।* मोब।। 9897071046 8218685464

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...