"काव्य रंगोली परिवार से देश-विदेश के कलमकार जुड़े हुए हैं जो अपनी स्वयं की लिखी हुई रचनाओं में कविता/कहानी/दोहा/छन्द आदि को व्हाट्स ऐप और अन्य सोशल साइट्स के माध्यम से प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं। उन कलमकारों के द्वारा भेजी गयी रचनाएं काव्य रंगोली के पोर्टल/वेब पेज पर प्रकाशित की जाती हैं उससे सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई विवाद होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी उस कलमकार की होगी। जिससे काव्य रंगोली परिवार/एडमिन का किसी भी प्रकार से कोई लेना-देना नहीं है न कभी होगा।" सादर धन्यवाद।
▼
एस के कपूर श्री हंस
*।।रचना शीर्षक।।*
*।।हर कदम जीवन में हमें कुछ*
*सीख मिलती है।।*
तलवार से हम जीत सकते
किसी एक तकरार को।
पर किरदार से जीत सकते
सारे ही संसार को।।
सही डगर पकड़ो मंजिल
को पाने के लिए।
जीवन में समस्त पा सकते
बनायें व्यवहार को।।
छोटी सी जिन्दगी तूफान
क्यों बहुत है।
रहो जरा शान्त चित कि
काम बहुत है।।
मैं से तुम,तुम से हम, यही
है मन्त्र असली।
कोशिश करो पर जो मिला
इंतिज़ाम बहुत है।।
सराहना से प्रेरणाआलोचना
से सीख मिलती है।
मानव सेवा,प्रभुआराधना से
कृपा भीख मिलती है।।
संघर्ष में गर दर्द है तो शक्ति
भी आती इसी से।
कर्म से ही जीवन में कोई
जागीर मिलती है।।
*रचयिता।।एस के कपूर" श्री हंस"*
*बरेली।।।।।*
मोब।। 9897071046
8218685464
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511