सुनीता असीम

 बस श्याम नाम ही मेरी प्यासी नज़र में है।

इक दर्द प्यार का मेरे दर्दे जिगर में है।

****

वो गीत हैं मेरा वो ही मनमीत बन गए।

सारे जहाँ में बात यही तो ख़बर में है।

****

दासी बनी जो उनकी तो मोहन मेरे हुए।

अब तो मेरा बसेरा भी उनके नगर में है।

****

कैसे नहीं हमारे मिटेंगे ये   फासले।

लगता है यूं कि कान्हा मेरे असर में हैं।

****

वो जानते हैं ये कि सुनीता   है पामरी।

मुस्कान कृष्ण की बसी उसके अधर में है।

*****

सुनीता असीम

२१/१/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511