बिलासा साहित्य संगीत धारा मंच व्हाट्सएप आॅनलाइन काव्यगोष्ठी

 बिलासा साहित्य संगीत धारा मंच की चतुर्थ वर्षगांठ पर काव्यगोष्ठी का रंगारंग आयोजन


गत दिनांक 15 जनवरी दिन शुक्रवार को बिलासा साहित्य संगीत धारा मंच के व्हाट्सएप पटल पर आॅनलाइन काव्यगोष्ठी


का रंगारंग आयोजन किया गया। बिलासा मंच की स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ के पावन अवसर पर डॉ. दीपिका सुतोदिया सखी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण कुमार क्रांति जी, अध्यक्ष श्री तेरस कैवर्त्य आंसू जी की गरिमामई उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही कार्यक्रम आयोजन कर्ता श्रीमती सुकमोती चौहान रूचि जी के संयोजन से यह ऐतिहासिक कार्यक्रम सफल हुआ।

कार्यक्रम में भारतीय परंपरा अनुरूप सर्वप्रथम मां शारदे व प्रथमपूज्य गौरी नंदन की पूजा की गई साथ ही ग़ज़लकार श्री परशुराम चौहान जी ने मधुरिम आवाज में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, तत् पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में क्रमशः श्रीमती माधुरी डडसेना मुदित जी, श्रीमती व्यंजना आनंद मिथ्या जी, श्री विनोद कुमार जोगी जी एवं श्रीमती धनेश्वरी देवांगन धरा जी के सुन्दर संचालन से कार्यक्रम ने अपने सफलता के शिखर तक की यात्रा की।

कार्यक्रम में काव्यपाठ की प्रथम आहुति श्री रामनाथ साहू ननकी जी ने अपने मुखारविंद से प्रस्तुत की तत् पश्चात क्रमशः सुकमोती चौहान रूचि जी, आशा आजाद कृति जी, बोधन राम निषादराज विनायक जी, केवरा यदु मीरा जी, धनेश्वरी देवांगन धरा जी, ओमकार साहू मृदुल जी, डी पी लहरे मौज जी, इन्द्राणी साहू साँची जी, मनोरमा चंद्रा रमा जी, डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर जी, प्रेमचंद साव जी, शिवकुमार श्रीवास लहरी जी, नीरामणी श्रीवास नियती जी, तोरनलाल साहू जी, चंद्रकिरण शर्मा जी, अंजना सिन्हा सखी जी, माधुरी डडसेना मुदित जी, सुशीला साहू विद्या जी, करमलाल मांझी जी, गीता विश्वकर्मा नेह जी, लक्ष्मण प्रसाद साहू जी, मधु तिवारी जी, पद्मा साहू पर्वणी जी, सुधा शर्मा जी, हेमलता राजेंद्र शर्मा मनस्विनी जी, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जी, हरिकांत अग्निहोत्री महर्षि जी, सुधा देवांगन शुचि जी, अनिता मंदिलवार सपन जी, अमिता रवि दूबे जी, संगीता वर्मा तरंगिणी जी,  सुधा रानी शर्मा जी, जागृति मिश्रा रानी जी, अरूणा साहू जी, सरोज साव जी, प्रभात कुमार शर्मा जी, मानक छत्तीसगढ़िया जी, राजेश कुमार निषाद रुद्र जी, धनेश्वरी सोनी गुल जी, गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी जी, जितेन्द्र कुमार वर्मा जी, रवि रश्मि अनुभूति जी, व्यंजना आनंद मिथ्या जी, कृष्णा पटेल जी, प्रिया देवांगन प्रियू जी, विनोद कुमार जोगी, सरिता लहरे माही जी, चमेली कुर्रे सुवासिता जी, अनिल जांगड़े जी, डॉ मंजरी अरविंद गुरु जी, कमल कालु दहिया जी, आशा मेहर किरण जी, मनोज यादव भावरिया जी, सुन्दर लाल डडसेना मधुर जी, लक्ष्मी कांत सोनी प्रभु पग धूल जी, डॉ विनय कुमार सिंह जी, सुधीर श्रीवास्तव जी, गीता पाण्डेय अपराजिता जी, एवं सपना सक्सेना दत्ता सुहासिनी जी ने अपने अनुठे काव्यपाठ से कार्यक्रम में शमा बांधा।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विशिष्ट अतिथि आ. कृष्ण कुमार क्रांति जी, मुख्य अतिथि आ. दीपिका सुतोदिया सखी जी ने अपने मुखारविंद से उद्बोधन दिया। अंत में अध्यक्ष श्री तेरस कैवर्त्य आँसू जी ने आभार व्यक्त करते हुए यह घोषणा की कि आज के काव्य पाठ में प्रस्तुत कविताओं के संकलन से एक साझा संकलन प्रकाशित की जाएगी। साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा करते हुए आगे भी इसी तरह के सफल आयोजन की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...