सुनीता असीम

 भरी आंखें मगर रोने न पाए।

सपन तेरे कभी सजने न पाए।

*****

विरह का योग प्रबल इतना था के।

सिकुड़ तन ये गया पर मरने न पाए।

*****

बड़ा था वेग मेरे आंसुओं का।

की हमने कोशिशें थमने न पाए।

*****   

निगाहे यार का हम थे निशाना।

रहे जिन्ह़ार हम लुटने न पाए।

*****

लुटे बेमोल मन के भाव सारे।

कि मोती इश्क के बहने न पाए।

*****

कन्हैया हो सुनीता के अगर तुम।

कहो वो बात हम कहने न पाए।

*****

सुनीता असीम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511