सुनीता असीम

 सितारा रातभर का हो गया हूं।

उजाला एक घर का हो गया हूँ।

*****

 यूं तो हैं मंजिलें मेरी बहुत सी।

पता पर इक सफ़र का हो गया हूँ।

*****

बहुत रोया मै जिन्हें याट करके।

मैं तारा उस नज़र का हो गया हूं।

*****

वो भगवन मेरे बरगद के हैं जैसे।

मैं पत्ता उस शज़र का हो गया हूँ।

*****

खबर जो चारसू मेरी हैं फैली।

हरफ़ मैं उस ख़बर का हो गया हूँ।

*****

सुनीता असीम

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511