सुनीता असीम

 बाँह उधड़ी सी आस्तीँ की है।

खींचतानी मगर नहीं की है।

*****

शर्म से लाल हो रही आँखें।

ये निशानी किसी हसीं की है।

*****

ख़ार उसमें मुझे चुभेंगे ही।

राह मेरे जो हमनशी की है।

*****

वो नहीं आसमां से है उतरी।

शक्ल उसकी इसी जमीन की है।

***†*

कामना कुछ नहीं सुनीता की।

स्वार्थ की दोस्ती नहीं की है।

*****

सुनीता असीम

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...