सुनीता असीम

 रूमाल में रखूँ यादें अपनी लपेट के।

मिटने लगे हैं हर्फ भी ज़हनी सलेट के।

****

दुनिया भरी है मोह व माया से चारसू।

जाएंगे एक दिन सभी बिस्तर समेट के।

****

झुलसा रही हैं गर्म हवाएं हमें तुम्हें।

लो आ गया है जेठ लिए लू लपेट के।

*****

कांटे मेरे बदन को तो फूलों की सेज भी।

करवट इधर उधर  ले रही थी मैं लेट के।

*****

बचपन हुआ जवाँ लो बुढ़ापा भी आ गया।

पर कृष्ण तो मिलेंगे सुना खुद को मेट के।

*****

सुनीता असीम

१/२/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511