सुनीता असीम

 मन जब भी घबराता है।

तेरा साथ    सुहाता  है।

****

तू है मेरे तन      मन में।

जन्म जनम का नाता है।

****

तुझमें मैं  मुझमें  है  तू।

फिर क्यूँ हाथ छुड़ाता है।

****

दूर कभी पास हुए तुम।

रूप तेरा भरमाता है।

****

हम दोंनो जब मिल बैठें।

बातें  खूब     बनाता है।

****

तुझ बिन श्याम अधूरी मैं।

छोड़ मुझे क्यूँ  जाता है।

****

मिलता तू उसको केवल।

रोकर सिर्फ बुलाता है।

****

सुनीता असीम

१२/२/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511