पुनीता सिंह

शीर्षक -
*मन में बरसे फाग*
इस होली में दफन करो हर दुख देती बात,
नेह रंग में रंग डालें हम अपनें जज़्बात।
💞💞
हम अपने जज़्बात, करें ना अब बरजोरी,
प्रीत के रंग में रंग जाए, आओ सब हमजोली।
💕💞
मिल करके हमजोली, सजायें मन का आंगन,
यही दुआ रब से है मेरी, मन में बरसे फागुन।
💞💞
मन में बरसे फाग, प्यार से भर पिचकारी,
बेरंग भाव हटे जीवन से, महके मन फुलवारी।
💞💞
खुशियों में सेंध लगी, साल भर मची तबाही,
पूरी कसर करें होली में, अंसुअन की करें विदाई।।
*पुनीता सिंह दिल्ली*

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...