दिल्ली में ऐतिहासिक साहित्यिक कार्यक्रम पुस्तक विमोचन एवम महिला सम्मान समारोह सम्पन्न

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विप्र फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित श्री अभ्युदय उत्सव ऐतिहासिक रहा। देश भर से पधारी एक हजार से अधिक महिलाओं की पावन उपस्थिति में महिला स्वावलम्बन, संस्कार संरक्षण व कन्या विवाह में सहयोग जैसे विषयों पर मंथन व निर्णय हुए। समाज की दस तेजस्विनी युवतियों नूपुर शर्मा, बाँसुरी स्वराज, सुरभि मिश्रा, मीनाक्षी जोशी, युक्ति भारद्वाज, स्वाति शर्मा, शालिनी भारद्वाज, सुधा श्रीमाली, अंजलि कौशिक, सुमन जोशी का सम्मान हुआ। गृहिणियों द्वारा लिखित कविताओं की पुस्तिका श्री काव्य प्रवाह का प्रकाशन, विभिन्न प्रदेशों की सौ महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीतमाला, कोरोना वारियर्स महिलाओं को सेवा श्री उपाधि अर्पण , विख्यात कलाकार सीमा मिश्रा द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति से सजा यह समारोह अविस्मरणीय रहेगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ.मल्लिका नड्डा, मुख्य वक्ता श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी : सांसद, विशिष्ट अतिथि सात बार के विधायक श्रद्धेय श्री सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, सांसद श्री रमेश कौशिक, अर्थशास्त्री प्रो.गौरव वल्लभ, पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, देश विख्यात आध्यात्म प्रचारक सुश्री जया किशोरी, दिल्ली विधानसभा सदस्य श्री अनिल वाजपेयी, jsw के उप प्रबन्ध निदेशक डॉ विनोद नोवाल व श्रीमती लता नोवाल प्रभृति शीर्षस्थजनों की प्रेरक उपस्थिति व सम्बोधन ने आयोजन को नई ऊँचाइयां प्रदान की।


स्वागताध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग, स्वागतमंत्री श्रीमती सोनाली शर्मा व संयोजिका श्रीमती चन्द्रकान्ता राजपुरोहित के नेतृत्व में विप्र महिला नेतृत्व के शानदार सामंजस्य से संपन्न इस दिव्य आयोजन के कुछ चित्र आपके अवलोकनार्थ तीन खण्डों में प्रेषित हैं जो आपको अपने संगठन विप्र फाउंडेशन के प्रति और अधिक गौरव बोध कराएँगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...