एस के कपूर श्री हंस

*।।ग़ज़ल।।  ।।संख्या  50  ।।*
*।।काफ़िया।। आया।।*
*।।रदीफ़।। जाये ।।*
1
जमीं है  जो धूल  उसको हटाया जाये।
दिलों में इक़ नई लौ को जलाया जाये।।
2
थक हार कर जो बैठ   गई  है उम्मीद।
उस उम्मीद को फिर से जगाया जाये।।
3
चला गया है  जो दूर   हमसे  रूठ कर।
लग कर गले उसको फिर बुलाया जाये।।
 4
क्योंकर लगी है आग सीने में नफरतों की।
उसीआग को अब बिलकुल बुझाया जाये।।
5
जो बात कर रही दूर हमको एक दूजे से।
हटा कर प्यार के गीतों को सुनाया जाये।।
6
बेवज़ह लगा दिये इल्ज़ाम एक दूजे पर।
उन दागों को सिरे से  अब मिटाया जाये।।
7
बीत गए जो पल बने थे महोब्बत को।
उन लम्हों को   फिर से  चुराया जाये।।
8
ये जो बेवजहआ गए बीच में राहुकेतु से।
उन्हें अबकी तो बहुत  दूर भगाया जाये।।
9
एक वक़्त थे जो अपने हमजोली हमराह।
उनको आज फिर   सीने से लगाया जाये।।
10
प्रेम और मिलन का त्यौहार है ये होली।
इसे मिलकर  महोब्बत से मनाया जाये।।

*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।      9897071046
                    8218685464

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...