सुनीता असीम

खत्म होने ही लगे थे जब ख़ज़ाने मेरे।
खर्च मुझको तब लगे फौरन डराने मेरे।
***
बेतरह बढ़ने लगी दुनिया में है महँगाई।
ख्वाब भी तो हैं अधूरे को सजाने मेरे।
***
क्या करूं खरचे नहीं पड़ते कभी  पूरे हैं ।
जबकि बच्चे भी लगे हैं अब कमाने मेरे।
***
कीं गुजारिश थीं खुदा से मैंने तो पहले भी।
पर नहीं उसने सुने कोई फसाने मेरे।
***
खर्च के भी नाम पर बचने लगा हूं अब मैं।
और दुनिया भी समझती है बहाने मेरे।
***
सुनीता असीम
४/४/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511