सुनीता असीम

जहां आंसुओ की ये बरसात होगी।
न जाने मैं दूंगी वहीं बात होगी।
***
जो तुम चाँद हो तो हूँ मैं भी चकोरी।
कभी ना कभी तो मुलाकात होगी।
***
 कहानी मुहब्बत की कहता समां है।
न पूछा किसीने कि क्या जात होगी।
***
 जो दुख मुझको देने कन्हैया बता दो।
कि कितनी ग़मों की भी इमदात होगी।
***
न समझा है अपना कभी हमको तुमने।
बनोगे न दूल्हा न            बारात होगी।
***
पकड़ लो ये बाहें ओ मुरली मनोहर।
बढ़ी सी हुई अपनी   औकात होगी।
****
सुनीता असीम
२/४/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...