एस के कपूर श्री हंस

।।हर किसी के दिल में भरा इतना*

*दर्द क्यों है।। ग़ज़ल ।।  संख्या 61।।*
*।।काफ़िया।। अर्द्  ।।*
*।।रदीफ़।। क्यों है ।।*
1
हर किसी का    चेहरा   जर्द  क्यों है।
दिमागो में भरी   इतनी  गर्द  क्यों है।।
2
एक बात साफ  और कही सही गई।
बात के कई निकालते  अर्थ  क्यों हैं।।
3
लहू रगो में बहता मारता   नहीं उछाल।
बिना हरकत का खून इतना सर्द क्यों है।।
4
झूठ घूम रहा  सच का    ओढ़े नकाब।
कोई तो बताये बनी नकली फर्द क्यों है।।
5
 क्यों मानते  औरत को दोयम दर्जे का।
बन जाता सामने उसके बड़ा मर्द क्यों है।।
6
*हंस* क्यों नहीं रह सकते आपस में मिलकर।
सबके दिल में भरा हुआ इतना दर्द क्यों है।।

*रचयिता।। एस के कपूर "श्री हंस"*
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।       9897071046
                     8218685464

।।पाकर तुझे जीने का बहाना मिल* *गया।।*
*।।ग़ज़ल।।    ।।संख्या  60 ।।*
*।।काफ़िया।। ।।आना ।।*
*।।रदीफ़।।  ।।मिल गया।।*
1
पाकर दोस्त तुझे जमाना मिल गया।
मानो कि   मुझे  खजाना मिल गया।।
2
पा    कर सब  हसरतें   हुई   हैं पूरी।
जब तुझ जैसा  परवाना मिल  गया।।
3
तुझको पाकर रुक गई ख्वाहिश मेरी।
कि मुझ जैसा कोई दीवाना मिल गया।।
4
तुझे पाकर पा ली   दौलत  जहान की।
जैसे मेरी मंजिल   ठिकाना मिल गया।।
5
मेरी हर पसंद नापसंद जुड़ी है  तुझसे।
मुझे तो मुहँ  मांगा  यराना   मिल गया।।
6
पाकर तुझे जैसे बदल गई जिन्दगी मेरी।
मुझे गाने को दोस्ती का तराना मिल गया।।
7
तू क्या मिला कि पा ली दौलत जहान की।
पढ़ने को बेहतरीन अफ़साना मिल गया।।
8
*हंस* और क्या क्या कहूँ तुझ को पाकर।
मुझे तो जैसे जीने का बहाना मिल गया।।
*रचयिता।।एस के कपूर "श्री हंस*"
*बरेली।।।।*
मोब।।।।।       9897071046
                     8218685464

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...