सुनीता असीम

प्यार को घटते हुए देखा गया है।
नफरतें बढ़ते हुए देखा गया है।
***
जो बना बलवान फिरता है जगत में।
उसको भी डरते   हुए देखा गया है।
***
आग की महिमा  भला कैसे कहें हम।
अग्नि को जलते  हुए देखा गया है।
***
जब हुई कृपा कभी भगवान की है।
अंधे को पढ़ते हुए देखा गया है।
***
दर्प कैसे इस जवानी का करें फिर।
जब इसे  ढलते हुए देखा गया है।
***
सुनीता असीम
१२/४/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...