निशा अतुल्य

गर्व कियो सो ही हारो
21.5.2021
मनहरण घनक्षरी
8,8,8,8,7 चार चरण पदांत गुरु 

गर्व कियो सो ही हारो
स्वाभिमान को संभालो
अभिमान होता बुरा
बात जान लीजिए।

थोड़ा उपकार करो
अँखियों को नीची रखो
जान नहीं पाए कभी
दान तभी दीजिए।

गुप्त दान है जरूरी
लालसा से रहे दूरी 
सब जन एक से हैं
मन प्रण कीजिए ।

ताज तख्त लूट गए
गर्व में जो जन खोए
समूल का नाश हुआ
जहर न पीजिए।

स्वरचित
निशा"अतुल्य"

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...