मधु शंखधर स्वतंत्र

सभी को परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं....💐💐🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🙏🏼🙏🏼
*परशुराम*
ऋषि जमदाग्नि के सुत को, शत शत करूँ प्रणाम।
विष्णु अवतार थे छठे, सत्य सनातन नाम।
भृगु पितामह ने दिया, राम नाम आशीष,
मातु रेणुका से मिला , धरा व्यवस्थित धाम।।

शिव का पा वरदान ये , परशु धनुष शुभ शान।
ब्राम्हण कुल की शान थे, आवेशित प्रतिमान।
आज्ञा पालन में किए , मातृ पक्ष का त्याग,
पिता मान से फिर किए , जीवित   प्राण निदान।।

रामायण में भी बसा, लखन साथ संवाद।
परशु उठा करके किए, क्रोधित होकर नाद।
देख राम की शीलता, क्रोध गए वह भूल,
जान विष्णु का रूप वो, भूले हिय अवसाद।।

अक्षय तृतीया जन्म है, विष्णु रूप अवतार।
क्षत्रिय कुल संहारते , संकल्पित व्यवहार।
आज दिवस का मान है, संस्कृति  बसे समाज,
परशुराम का जन्मदिन, अक्षय  *मधु* शुभवार।।
*मधु शंखधर स्वतंत्र*
*प्रयागराज*✒️

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

दयानन्द त्रिपाठी निराला

पहले मन के रावण को मारो....... भले  राम  ने  विजय   है  पायी,  तथाकथित रावण से पहले मन के रावण को मारो।। घूम  रहे  हैं  पात्र  सभी   अब, लगे...