सुनीता असीम

आंख में अश्के-रवानी दर्द की।
है यही केवल कहानी दर्द की।
****
इक कसक उठती रहे दिल में कहीं।
दर्द ही  खालिस निशानी दर्द की।
****
 रो रहा हो दिल मगर चहरा हंसे।
जात ये ही है      पुरानी दर्द की।
****
दर्द की खुशियां लगे प्यारी इसे।
आंख करती कद्रदानी दर्द की।
****
कह नहीं पाए किसी से दर्द को।
कौन सुनता खुदबयानी दर्द की
****
सुनीता असीम
२८/५/२०२१

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अखिल विश्व काव्यरंगोली परिवार में आप का स्वागत है सीधे जुड़ने हेतु सम्पर्क करें 9919256950, 9450433511